सड़क हादसे में महिला की मौत
फतेहपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को अपने पति के साथ उन्नाव जिला के पंचमखेड़ा गांव में रिश्तेदार के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई।कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव निवासी राजेश्वरी (42) पत्नी कृष्ण कुमार पाल अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से उन्नाव जिला के पंचमखेड़ा गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं, जैैसेे ही वह पाण्डु नदी के पास पहुंचीं तो जाम में फंस गईं। तभी पीछे से आ रही विक्की सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला मुंह के बल सड़क पर गिर गईं। जाम से बाहर निकलने में देरी के चलते सीएचसी ले जाते वक्त उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विक्की सवार की तलाश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार