संगठित होकर रालोद को मजबूत करें कार्यकर्ता, पार्टी अध्यक्ष के हाथों को करें मजबूत : त्रिलोक त्यागी
चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचाने का आह्वान : ऐश्वर्य राज सिंह
लखनऊ, 31 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी की अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने की। बैठक में प्रदेशभर से आए प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रालोद को प्रदेश में मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत से कार्य करना होगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत रत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और गांव-किसान के हितों से जुड़ी रही है। इस विचारधारा को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने के लिए हम सभी को दिन-रात एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि संगठन का विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से रालोद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कर्नल ब्रह्मपाल तोमर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल कि असली शक्ति उसका कार्यकर्ता होता है कार्यकर्ता प्रचार प्रसार करता है और बूथ पर चुनाव लड़ता है हम सभी को गांव-गांव गली-गली जाकर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है और बुथ पर अपने कार्य पार्टी को मजबूत करना है।
एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ को प्रदेश के प्रत्येक जिले में सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम कृष्ण पटेल, एससी/एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, एससी—एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सी पी निगम, राजेंद्र कुमार चक, पारसनाथ यादव, महेंद्र कुमार विश्कर्मा, सतीश कुमार, रामबचन सिंह, जगपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रेमचंद भारती, मोहन वेदी सहित प्रदेशभर से आए प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा