गेहूं के खेत में मिला गाेवंशाें के अवशेष, हिंदू संगठनाें में आक्राेश
बाराबंकी, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो गाे वंशाें के अवशेष गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़े मिले। यह गाेवंश गांव के ही रहने वाले एक ग्रामीण की थी। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए पीड़ित परिवार से बातचीत की। पुलिस को पत्र देकर आरोपितों की शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। यदि कार्रवाई नहीं हुई ताे संगठन के लाेगाें ने पुलिस काे बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि हत्यारों ने सुल्तानपुर गांव निवासी राकेश कुमार यादव के घर के सामने टीन के नीचे बंधे तीन गोवंश खोलकर दो गोवंश का वध कर दिया। जिस तरह से तीन गावंशाें को खोलकर ले गए और गेहूं के खेत में दो की निर्मम हत्या कर दी, उससे यह साफ हाेता है कि अपराधियों ने पूरी घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है। यह केवल चोरी नहीं,बल्कि कानून को खुली चुनौती देने जैसा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर मिले कटे हुए अवशेषों ने हिंदू संगठन को झकझोर कर रख दिया है। सुबह से ही यहां का माहौल तनावपूर्ण है। वहीं, पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। संगठनों का कहना है कि यदि आरोपिताें की गिरफ्तारी नहीं होती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया है।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी