कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पहुंचीं मुरादाबाद, आरटीई के तहत हो रहे दाखिले के संबंध में ली जानकारी

 


राज्य बाल अधिकार आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ विशेष गुप्ता ने किया स्वागत अभिनंदन

मुरादाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात्रि में संभल से आगरा जाते समय मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित होटल हाली डे रिजेंसी में रूकीं। जहां उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ विशेष गुप्ता और अभिनव सिंह के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विभागीय बैठक के दौरान मुरादाबाद जनपद में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 6-14 साल तक के बच्चों के विभिन्न स्कूलों में प्रवेश के विषय में जानकारी प्राप्त की।

डॉ विशेष गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पूर्व में उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रही,उत्तराखंड की म राज्यपाल रहीं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री है।

कैबिनेट मंत्री ने विभाग की बैठक से पूर्व तथा जलपान करते समय उन्होंने मुरादाबाद में उनसे संवाद करते हुए डॉ विशेष गुप्ता ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत मुरादाबाद में अभी भी तमाम तकनीकी खामियों के कारण बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश को लेकर परेशान हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने भी इस मुद्दे पर सख्ती बरती है। उन्होंने इस मुद्दे का संज्ञान लेकर शीघ्र ही समाधान कराने की बात कही।

साथ ही उन्होंने मुरादाबाद में बाल श्रमिकों और स्ट्रीट चिल्ड्रेन के पुनर्वासन के विषय में भी जानकारी की तथा इन समस्याओं के समाधान के बारे में सुझाव भी मांगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल