टैक्स बार एसोसिएशन ने अपर आयुक्त काे गिनाई रिफंड की समस्याएं
मुरादाबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीजीएसटी के अपर आयुक्त के सामने
मंगलवार काे रिफंड और पंजीयन में होने वाली देरी की समस्याएं रखीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि अपर आयुक्त ने इन समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है।
टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में जाकर अपर आयुक्त मनोज कुमार से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सीजीएसटी में रिफंड बड़ी समस्या है। अधिकारी पहले कमियों को बताते नहीं हैं।
इसी प्रकार जीएसटी में पंजीयन संशोधन को लेकर देरी होती है। अधिकारी प्रार्थनापत्रों को कई महीनों तक रखकर लटकाए रखते हैं। वहीं कारोबारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि इस मामले में सहायक आयुक्त ने सभी समस्याओं को सुनकर अति शीघ्र उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया है। उन्हाेंने बताया कि रिफंड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रार्थनापत्रों के मामले में शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा।
इस दौरान एसोसिएशन के सचिव जिया जमीर, कोषाध्यक्ष रामबाबू कश्यप, संयुक्त सचिव यासिर इरफान, कार्यकारिणी सदस्य असद अली, मोहम्मद शमी, असिम अली, निखिल गुप्ता, आशीष कुमार सक्सेना, मोहित अग्रवाल, नसीम नवाब शामिल रहे।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल