रेडक्रॉस सोसाइटी ने कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में लोहिया अस्पताल में किया रक्तदान

 


फर्रुखाबाद,27 जुलाई( हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से साेमवार काे कारगिल युद्ध में शहीद जवानाें काे नमन करते

हुए लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयाेजन किया गया। इस अवसर पर

पदाधिकारियाें के साथ लाेगाें ने रक्तदान कर अभियान की सराहना की।

इस दाैरान भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शीश मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष डॉ. नावेद अलीम, काेषाध्क्ष एडवोकेट अनुराधा सक्सेना, सचिव आकाश चतुर्वेदी,

प्रबंध समिति सदस्यगण अमित सक्सेना एवं अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव, मिलिट्री हॉस्पिटल से नायब सूबेदार अवध बिहारी एवं अम्भुज मिश्रा ने भी सहयोग प्रदान किया। मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी ने लोगों की जान बचाने की इस मुहिम में लाेगाें से ज्यादा से ज्याद के आओ आने और सहयोग की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar