पीरुमदारा स्टेशन पर एक मई से रुकेगी रामनगर-दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस

 


मुरादाबाद, 30 अप्रैल (हि.स.)। रेलगाड़ी संख्या 25036-25035 (रामनगर-दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस) का पीरुमदारा स्टेशन पर एक मई से ठहराव होगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 25036 (रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस) का 1 मई को समय प्रातः 09:58-09:59 बजे तक तथा 25035 (दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस) का 1 मई को समय रात्रि 20:33-20:34 बजे रामनगर एवं काशीपुर रेलखंड में 'पीरुमदारा' स्टेशन पर अगले आदेश तक नियमित ठहराव रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल