विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हिमांशु ठाकुर की बहनों से बंधवाई राखी

 






मुरादाबाद, 28 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल के कार्यकर्ता हिमांशु ठाकुर की 10 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मृत्यु के पश्चात संगठन के सदस्य तब से प्रत्येक वर्ष उसकी बहनों से राखी बंधवा रहे हैं। विहिप-बजरंग दल पदाधिकारी का उद्देश्य हैं स्व. हिमांशु ठाकुर की बहनों को कभी भी यह एहसास ना हो कि उनका कोई भाई नहीं है। संगठन का एक-एक पदाधिकारी उनका भाई है।

बजरंग दल के गौरव भटनागर ने बताया कि 7 मार्च 2016 शिव रात्रि की कांवड लाते समय बजरंग दल के बुद्धि विहार निवासी कार्यकर्ता हिमांशु ठाकुर जो बजरंग दल में प्रखंड संयोजक थे जिसकी हादसे में मृत्यु हो गई थी। हिमांशु तीन बहनों के अकेले भाई थे ।

लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन बहनों की रक्षाबंधन सुनी नही होने दी पिछले 10 वर्षो से प्रत्येक रक्षा बंधन को बजरंग दल के कार्यकर्ता अरविंद शर्मा, गौरव भटनागर , वरुण शर्मा, नरेंद्र कश्यप, विक्की प्रजापति, नीरज सैनी उनके घर जाकर बहनों से राखी बंधवाते है और पूरे रिति रिवाज से त्योहार मनाते है और प्रत्येक बहनो के विवाह होने तक भाईयो की तरह अपनी जिम्मेदारिया और रीति रिवाज निभाते रहेंगे ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल