समाजसेवा के लिए हमेशा खड़े रहते थे राजबहादुर : गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उनके चाचा स्व. समर बहादुर हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहते थे। वह लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े होते और जरूरतमंदों की मदद करते थे। दिखावे से वह पूरी तरह दूर थे और नौकरी में रहते हुए भी लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।
राज्यमंत्री मंगलवार को अपने गृह गांव समसपुर पनियरिया में चाचा स्व. समर बहादुर की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उनके जीवन और समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका सरल और सेवाभावी व्यक्तित्व हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।भाजपा नेता रामसूरत मौर्य ने कहा कि स्व. राजबहादुर समाज के हर वर्ग के लिए हमेशा खड़े रहते थे और अपने दायित्व के प्रति संवेदनशील रहते थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि वह गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों की मदद करते थे।भाजपा नेता रविंद्र मिश्रा, राजदेव यादव, श्याम कन्हैया सिंह, शरद सिंह, जितेंद्र सिंह झिनकू, अजय सिंह खर्चू, संतोष सिंह और मनोज सिंह ने भी स्व. राजबहादुर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में दुर्गेश सिंह पिंटू, राजन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव