रोवर रेंजर्स और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक
मुरादाबाद, 13 अगस्त (हि.स.)। केजीके महाविद्यालय में रोवर रेंजर्स इकाई और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम व शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओम की ध्वनि तथा प्रेरक गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डीपीएस रावत ने की और संचालन रेंजर लीडर डॉ. गीतिका नागर ने किया।
वक्ताओं ने बताया कि नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखने तथा 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए सुदेश चंद्र त्यागी ने नशे से होने वाली हानियाें पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान जन आंदोलन हैं, जिसमें युवा अपनी सजातीय भूमिका निभाएं। वीरेश ने विद्यार्थियों को कहानी सुना कर तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। गरिमा ने नशा मुक्त रहने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार सोनकर, प्रो. चंद्रभान सिंह यादव, डॉ. राजदेव सिंह व डॉ. प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल