अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के पहले दिन शूट आउट में जीता प्रयागराज
झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हराया
हमीरपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखण्ड के सबसे बड़े इनामी राशि वाले अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के पहले दिन बुधवार को प्रयागराज और जालंधर के बीच खेले गए मुकाबले का परिणाम शूट आउट में निकला जिसमें प्रयागराज ने मैंच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में आयोजित मौलाना सलीम मेमोरियल मौदहा महोत्सव में बुधवार को हाकी टूर्नामेंट का आगाज हुआ जिसमे दो मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मौलाना खान ने फीता काटकर हाकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला नेशनल स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज और रामपुर हाकी क्लब लुधियाना के बीच खेला गया। शुरूआत से ही दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया और एक दूसरे की रक्षापंक्ति को भेदते हुए मैंच दो- दो की बराबरी पर पहुंचा दिया उसके बाद हुए शूट आउट में प्रयागराज ने तीन -दो के अंतर से मैंच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
वहीं दूसरा मुकाबला अभिनव क्लब अम्बेडकर नगर और मेजर ध्यान चंद हाकी एकेडमी झांसी से बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि फिरोज़ सिद्दीकी कानपुर रहे। राष्ट्रगान पढ़कर मुकाबला शुरू कराया। जिसमे झांसी की मजबूत रक्षापंकति के आगे अम्बेडकर नगर द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हमले बेअसर रहे और तीन -एक से मैच झाँसी ने अपने नाम कर लिया। मैंच में रेफरी की भूमिका परवेज अख्तर, सुनील गुप्ता ,जावेद खान,ब्रजेश यादव ने निभाई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष निजामुद्दीन पावर, डॉ इमामुद्दीन, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, जुनैद मीनू, लारैब सिद्दीकी समेत हजारों की संख्या में खेल प्रेमी ग्राउंड में उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा