प्रयागराज रेल मंडल में रेल वन ऐप के प्रति यात्रियों को किया गया जागरूक

 


प्रयागराज, 23 फरवरी (हि.स)। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हरिमोहन के मार्गदर्शन में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने एवं आरक्षित-अनारक्षित टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से रेल वन ऐप जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत रेल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को रेल वन ऐप की उपयोगिता, इससे टिकट बुक करने की प्रक्रिया तथा इसके विभिन्न लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने आज बताया कि इस अभियान के दौरान लगभग 30 रेल यात्रियों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन में रेल वन ऐप डाउनलोड कराया गया तथा उन्हें स्वयं टिकट बुकिंग प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे यात्रियों को डिजिटल माध्यमों से अधिक सुविधा एवं पारदर्शिता प्रदान करने के उद्देश्य से रेल वन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए 14 जनवरी से 14 जुलाई तक प्रायोगिक रूप से विशेष प्रोत्साहन योजना लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक रेल वन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करते समय केवल आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर ही यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा मिलती थी। इस लाभ को अब सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू कर दिया गया है। अब रेल वन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भी टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत कैशबैक राशि प्राप्त होगी।

-रेल वन ऐप की विशेषताएं ट्रेन, कोच पोजीशन एवं पीएनआर नंबर की जानकारी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग और रद्दीकरण पीएनआर स्टेटस एवं लाइव ट्रेन जानकारी ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से भोजन की ऑनलाइन बुकिंग शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराना तथा उनकी स्थिति देखना

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र