प्रेरणा स्थल लोकार्पण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की जन जागरण बाइक रैली
प्रयागराज, 05 जुलाई (हि.स.)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़े के अंतर्गत 6 जुलाई को काली घाट बोट क्लब स्थित प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जन जागरण बाइक रैली निकालकर नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। रैली का नेतृत्व पूर्व पार्षद रामजी केसरवानी एवं गिरीशंकर प्रभाकर (गिरी बाबा)ने किया।
भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि बाइक रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक लोकार्पण समारोह की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन का सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि प्रेरणा स्थल राष्ट्र जीवन की महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
जन जागरण बाइक रैली पजावा रामलीला कमेटी, अतरसुइया से प्रारंभ होकर दरियाबाद, बलुआ घाट, कटघर, मुट्ठीगंज, रामभवन, कीडगंज और गऊ घाट सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए काली घाट बोट क्लब स्थित कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से 6 जुलाई के समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।
रैली में महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा, राजेश केसरवानी, अजय अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव, भरत केसरी, विष्णु त्रिपाठी, गिरजेश मिश्रा, राजू पाठक, हरीश केसरवानी, शिवरतन सिंह, नीरज केसरवानी, अशोक गुप्ता, मोहम्मद सलमान, संजय गुप्ता, दिलीप पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेरणा स्थल का लोकार्पण समारोह प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन यादगार बनेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल