प्रयागराज मंडल : मई माह में 1 लाख 44 हज़ार यात्रियों से 10.51 करोड़ रुपये से अधिक वसूला जुर्माना

 


प्रयागराज, 01 जून (हि.स)। प्रयागराज मण्डल में इस वर्ष मई माह में चलाये गए सघन टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज एवं धूम्रपान-गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान केवल एक माह में कुल 1,44,000 यात्रियों से प्रभारित कर 10,51,15,566 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने साेमवार काे बताया कि इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 63,462 यात्रियों से 6,03,73,538 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 76,629 यात्रियों से 4,34,94,783 रुपये, अनबुक्ड लगेज के लिए 22 यात्रियों से 12,962 रुपये एवं एवं धूम्रपान-गंदगी फैलाने वाले 3887 यात्रियों से 9,34,283 रुपये जुर्माना वसूला गया।

पीआरओ ने बताया कि इसमें प्रयागराज से कुल 46,618 व्यक्तियों से 3,42,75,573 रूपये जुर्माना, कानपुर से 33,805 लोगों से 2,39,61,177 रूपये, टूंडला में 16,108 लोगों से 1,38,34,492 रूपये, छिवकी में 13717 लोगों से 1,14,33,968 रूपये, अलीगढ़ में 10,460 लोगों से 67,60,380 रूपये, सूबेदारगंज में 7469 से 56,01,551 रूपये, इटावा में 2874 से 16,83,634, मिर्जापुर में 2530 से 16,10,875, फिरोजाबाद में 1994 से 10,94,075, मानिकपुर में 1563 से 9,92,235, फतेहपुर में 1628 से 9,20,625, शिकोहाबाद में 1542 से 8,83,190, नैनी में 1369 से 8,36,877, हाथरस में 1135 से 6,54,095, खुर्जा में 805 से 4,57,005, विंध्याचल में 213 से 66,924, चुनार में 136 से 43,680 और फफूंद में 34 लोगों से 5210 रूपये, जुर्माना वसूला गया।

पीआरओ ने बताया कि मण्डल रेल प्रबन्धक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में विविध अभियान चलाता रहता है। प्रयागराज मण्डल यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है।

रेल प्रशासन अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें। प्रयागराज मण्डल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र