प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को नई ताकत, 2.04 लाख शिक्षक सेन्सिटाइजेशन वीडियो देखकर हुए ऑनबोर्ड
जनपद अयोध्या में नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन
प्रदेश के अंदर इन सभी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की कैशलेस की स्वास्थ्य बीमा का कवर जितनी भी आंगनबाड़ी और सहायिकाएं होंगी...
ये केवल एक बार के लिए नहीं है, हर वर्ष उनके लिए ₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था किसी भी इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में या सरकारी हॉस्पिटल में या मेडिकल कॉलेजेस में ये सुविधा उन्हें उपलब्ध होगी,
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जो मानदेय पहले 3,000 मिलता था, उसे 8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था और आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है, हम उसको बढ़ा करके यहाँ पर ₹12,000 प्रतिमाह उनको करने जा रहे हैं।
सहायिकाओं का जो पहले 1,500 मिलता था, हमने उसको पहले बढ़ा करके 1,500 से 4,000 किया और 4,000 से अब हम उसको बढ़ा करके 6,000 करने जा रहे हैं।