ब्राह्मण समाज असहाय और उत्पीड़न का शिकार : अविनाश पांडे

 


लखनऊ, 28 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध समागम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा से ही देश पर अपना सब कुछ न्योछावर किया है। इस समाज ने शास्त्र और शस्त्र के बीच सदैव ही संतुलन बनाकर रखा। दुःखद ये है की इसके बावजूद आज ये वर्ग असहाय और उत्पीड़न का शिकार है। आज ब्राह्मण समाज का उपयोग केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए हो रहा है और इससे बचने के लिए प्रबुद्ध समाज को आगे आकर एक साथ कार्य और प्रयास करने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में ये सत्य है कि यहां वही राज करेगा जो ब्राह्मणों का सम्मान करेगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस देश के अंदर अगर कोई मज़बूती के साथ अन्याय के विरुद्ध खड़ा हुआ है तो वो ब्राह्मण समाज है। 1857 की क्रान्ति का बिगुल फूंकने वाले मंगल पांडेय ही थे जिन्होंने अंग्रेज़ों के विरुद्ध साहसिक कदम उठाया। आज शंकराचार्य जी का अपमान हो रहा जो निश्चित रूप से उस पवित्र पीठ का अपमान है। यूजीसी के लिए बोलना मेरे लिए सम्मान की बात है क्याेंकि अगर मैं सत्य का साथ नहीं दूंगा इसका मतलब मुझे अपने समाज की परवाह नहीं। आज प्रबुद्ध समाज कहीं ना कहीं से अपने को कमज़ोर महसूस कर रहा है। हम सभी को मज़बूती के साथ खड़े रहने की ज़रुरत है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन