प्रो. अजय कुमार जेटली बने इविवि के डीन कॉलेज डेवलपमेंट
--इविवि के प्रो. सूर्य भान सिंह बने अधिष्ठाता छात्र कल्याण
प्रयागराज, 26 मई (हि.स)। दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार जेटली को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता कॉलेज विकास (डीन कॉलेज डेवलपमेंट) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. सूर्य भान सिंह को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी मंगलवार काे इविवि की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने देते हुए बताया कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रो. अजय कुमार जेटली वर्तमान में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के चैयरमैन हैं। इसके साथ ही देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के दृश्यकला विभाग के बोर्ड आफ स्टडीज में बतौर विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। प्रो. अजय कुमार जेटली इविवि के वरिष्ठ शिक्षकों में गिने जाते हैं।
--इविवि के प्रो. सूर्य भान सिंह बने अधिष्ठाता छात्र कल्याणइविवि की पीआरओ ने बताया कि इसी क्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. सूर्य भान सिंह को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) नियुक्त किया गया है। प्रो. जया कपूर ने बताया कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे की ओर से प्रो. सूर्य भान सिंह की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो. सूर्य भान सिंह प्रतिष्ठित ताराचंद छात्रावास के अधीक्षक भी रहे हैं। वह पूर्व में उत्तराखंड ओपन यूनवर्सिटी में सहायक परीक्षा नियंत्रक (असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) और सह परीक्षा नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) भी रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र