मुरादाबाद में 4 टीमों की कार्रवाई में कुल 68 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी
Sep 13, 2026, 16:51 IST
मुरादाबाद, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को विद्युत विभाग की टीमों ने देहात क्षेत्र के प्रथम और द्वितीय डिवीजन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। 4 टीमों की कार्रवाई में कुल 68 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
अधीक्षण अभियंता देहात गुलशन गोयल के अनुसार इन मामलों में करीब 91 किलोवाट की बिजली चोरी सामने आई है। विभाग ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में बिजली चोरी की तहरीर दे दी गई है और रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई जारी है।
आज प्रथम डिवीजन के सरकड़ा, भगतपुर, दलपतपुर और पाकबड़ा में चेकिंग की गई।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल