महाेबा में तीन दिनों तक भारी बारिश,आंधी और वज्रपात की संभावना

 


महोबा, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए भारी बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान औ कि सात जुलाई से 09 जुलाई तक जिले भर में भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने साेमवार काे एडवाईजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से

खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलने, छिपने के लिए सिर्फ पक्के मकान का ही इस्तेमाल करने और पेड़ के नीचे न छिपने की अपील की है। इसके साथ ही कहा कि जंगली क्षेत्र में फंसने पर छोटे पेड़ के नीचे छिपें और पैर के नीचे सूखी लकड़ी या पत्ते रखें। इसके साथ ही बारिश के समय टीवी, कूलर, फ्रिज जैसी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को न छुएं। डीएम ने मोबाइल फोन पर बात न करने, जर्जर और कच्चे मकानों से दूर रहने की अपील की है। डीएम ने पशुपालकों से खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और पेड़ के नीचे, टीन शेड के नीचे पशुओं को न बांधने की अपील की है। पशुओं को चराई के लिए बाहर न छोड़ें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी