राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष बनीं पूनम मैसी, प्रतिमा शर्मा मंत्री
राजकीय नर्सेस संघ जनपद शाखा मुरादाबाद का दिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
मुरादाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में राजकीय नर्सेस संघ जनपद शाखा मुरादाबाद का दिवार्षिक अधिवेशन नर्सेस कार्यालय में जिला चिकित्सालय में सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान पूनम मैसी को राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष और प्रतिमा शर्मा मंत्री चुना गया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसलिंग के अध्यक्ष संदीप बडोला उपस्थित रहे।
अधिवेशन में चुनाव अधिकारी और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी व उपचुनाव अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पूनम मैसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनैना, उपाध्यक्ष ज्योति, जिला मंत्री प्रतिमा शर्मा, संगठन मंत्री रेखा देवी, संयुक्त मंत्री फिरोज, कोषाध्यक्ष सीमा भारती, संप्रेक्षक मोनिका चौहान, उप मंत्री योजना प्रचार मंत्री सिंधु बनाए गए हैं। राजकीय नर्सेस संघ की मण्डलीय अध्यक्ष वेलमा विक्टर ने भी अधिवेशन को सम्बोधित किया।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल