बूथ हमारा असली युद्ध का मैदान : डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा

 




भाजपा प्रदेश मंत्री व मुरादाबाद महानगर के जिला प्रभारी ने मंडलों की बैठकों को किया संबोधित

मुरादाबाद, 04 अक्टूबर (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने अपने तीन दिवसीय मुरादाबाद महानगर प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश भंडूला के साथ महानगर के चार मंडल चन्द्रनगर, लाइनपार, दससराय एवं कटघर मंडल में संगठनात्मक बैठकों में सहभागिता कर बैठक को संबोधित किया। बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि बूथ हमारा असली युद्ध का मैदान है और मतदाता सूची हमारा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स देते हुए प्रचंड विजय का आधार बूथ स्तर को तैयार करना बताया। इसलिए

बूथ प्रबंधन का कार्य नियमित एवं निरंतर सक्रियता के साथ करना होगा। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम, मतदाताओं से निरंतर संपर्क और संगठन की योजनाबद्ध गतिविधियां ही चुनाव में सफलता का मजबूत आधार बनेंगी।

डॉ. जांगड़ा ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) समाप्त हो चुकी है और अखिलेश यादव का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता ने परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति के साथ है। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभानी होगी।

बैठकों में मंडल अध्यक्षों के रूप में चन्द्रनगर मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, दससराय मंडल अध्यक्ष गजेंद्र लोधी, लाइनपार मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा एवं कटघर मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा उपस्थित रहे।

मंडल प्रभारियों में चन्द्रनगर से कपिल देव, लाइनपार से अशोक सैनी, दससराय से अभिषेक चौबे एवं कटघर से नवदीप टंडन उपस्थित रहे।

बैठकों में महानगर महामंत्री विशाल त्यागी एवं अमित शर्मा, शम्मी भटनागर, मंडल महामंत्रियों में चन्द्रनगर से डॉ प्रमोद, महेश शर्मा, रोहित चौधरी, दससराय से जीतू प्रजापति, विजेंद्र कश्यप एवं लाइनपार से विमल शर्मा, दीपक यादव, जितेंद्र यादव तथा कटघर से कपिल, सचिन राघव उपस्थित रहे।

साथ ही मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी भरत टंडन सहित मण्डल के पदाधिकारियों में राजीव बिश्नोई, अनिल मल्होत्रा, प्रकाश यादव, रवि सक्सेना, मोंटी गुर्जर, विपिन सैनी, सुनील कुमार, पूनम सैनी, पूजा रानी, गीता शर्मा, द्रोपा देवी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मण्डल कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल