पुलिस आयुक्त ने किया नौ थाना प्रभारियों का तबादला

 


नोएडा, 29 जून (हि.स.)। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नौ थाना प्रभारियों का तबादला इधर से उधर किया है, जबकि कुछ निरीक्षकों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत एवं जनहित में आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षक संजय कुमार को थाना जेवर से थाना सूरजपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। निरीक्षक अजय कुमार सिंह को थाना ईकोटेक-3 से थाना जेवर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक विनोद कुमार चाहर को थाना सूरजपुर से थाना नॉलेज पार्क का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।उन्होंने बताया कि निरीक्षक सर्वेश चंद्र को प्रभारी निरीक्षक थाना नॉलेज पार्क से प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी बनाया गया है।

निरीक्षक विंध्याचल तिवारी को थाना एएचटी से थाना साइबर क्राइम का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह को अपराध शाखा से थाना ईकोटेक तीन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला को थाना कासना से थाना प्रभारी थाना फेस -वन बनाया गया है। निरीक्षक पंकज शर्मा को थाना प्रभारी कासना बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 142 से पुलिस लाइन तबादला किया गया है।

निरीक्षक संजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 142 बनाया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक अमित कुमार मान को प्रभारी निरीक्षक थाना फेस- 1 से आईटी सेल, निरीक्षक पुष्पराज सिंह को आईटी सेल से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक उमेश नैथानी को प्रभारी आईजीआरएस सेल के साथ-साथ मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी