इविवि के बरगद लॉन में सांस्कृतिक संध्या के तहत हुआ कवि सम्मेलन

 


प्रयागराज, 28 फरवरी (हि.स.)। पुराछात्र सम्मेलन में सीनेट परिसर स्थित बरगद लॉन में सांस्कृतिक संध्या के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार की सायं किया गया। जिसका शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने अतिथि कवियों का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। कवि सम्मेलन में पद्मश्री अवार्डी डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. सुनील जोगी और वसीम बरेलवी की उपस्थिति रही। पद्श्री अवार्डी डॉ. अशोक चक्रधर और डॉ. सुनील जोगी ने मंत्रमुग्ध करने वाली कविताओं से सभी का मन मोह लिया। वसीम बरेलवी ने अपने शायरना अंदाज में उपस्थिति जनों को खूब लुभाया।

कवि सम्मेलन के दौरान मंच का संचालन कवि श्लेष गौतम ने किया। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का प्रांगण नवीन रचनाओं के सृजन का केंद्र रहा है। एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डॉ. सोनल शेकर, डॉ. रितांभरा मालवीय ने किया।

इसके पूर्व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ रवि सूर्यवंशी के डायरेक्शन में बनी एक फिल्म के माध्यम से विश्वविद्यालय में हुए बदलाओं को दिखाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र