वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात, दिखे उत्साहित

 


वाराणसी, 26 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित महिला सम्मेलन कार्यक्रम से पहले रविवार को भाजपा के महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। मन की बात सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल दिखाई पड़ा।

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रमिल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 133 वें एपिसोड में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचार को आगे बढ़ा रही है। भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है। इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं।उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है। इससे हमारे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, एनर्जी क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है। खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने बहुत मदद की है।

भाजपा के महानगर मीडिया टीम में कार्डिनेटर अशोक पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में बहुत अच्छी बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा देश एक पल भी न चले। यही ताकत भारत को आगे बढ़ा रही है। यह हमारी पवन शक्ति है।आज यही पवन शक्ति भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है।भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज के वर्तमान समय में पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा का महत्व हमारे जीवन में अधिक है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है, हर साल लाखों फ्लैमिंगो यहां आते हैं। पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे फ्लैमिंगो सिटी कहा जाता है। ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं, और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं, कच्छ के लोग इन्हें 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं। अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं। भारत के दुग्ध प्रोडक्ट चीज के बारे में चर्चा किया। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में रिट्रीट बैंड की भी चर्चा की। मई माह 1857 के स्वतंत्रता की याद दिलाता है।

मन की बात सुनने वाले प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय शुक्ला एवं भावना सिंह, पूजा दीक्षित, सपना सिंह, डॉक्टर रचना अग्रवाल, शालिनी यादव, रत्ना वर्मा, विभव सिंह, ममता सिंह, जयति श्रीवास्तव, नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर,आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, अशोक यादव, रणंजय सिंह, अखिलेंद्र सिंह सनी, अवधेश राय, राकेश जायसवाल, राजेंद्र सिंह पटेल, अजय गुप्ता, अनिल उपाध्याय, योगेश वर्मा, प्रमोद यादव मुन्ना एवं अन्य कार्यकर्ता रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद