पार्टी को निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत : श्रीकांत त्यागी
हाथरस, 26 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय नव निर्माण दल ने मंगलवार दोपहर सादाबाद के मथुरा मार्ग स्थित सतीश चंद्र रमेश चंद्र त्यागी शीतगृह प्रांगण में एक सभा और स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं, पटका और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तमाम कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रवीण त्यागी और विठ्ठल त्यागी ने किया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी, प्रदेश महासचिव वितुल त्यागी, नोएडा जिलाध्यक्ष नीरज त्यागी, संभल जिलाध्यक्ष विशोक त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष परमेंदर त्यागी, मथुरा जिलाध्यक्ष करण शर्मा और हाथरस जिलाध्यक्ष गौरव त्यागी सहित कई पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय नव निर्माण दल ऐसा संगठन है, जहां किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न होने पर पार्टी पदाधिकारी बिना किसी स्वार्थ और लोभ के तत्काल उसके साथ खड़े होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि संगठन को भीड़ की नहीं, बल्कि निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, जो हर परिस्थिति में संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करें।
श्रीकांत त्यागी ने आगे कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार के आर्थिक दबाव या बाहरी सहयोग पर निर्भर नहीं है। संगठन लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। स्थानीय अधिवक्ता विश्व बंधु पाराशर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सोनू शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता अधिवक्ता विश्व बंधु पाराशर ने की। हाथरस जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य उपस्थित लोगों का स्वागत किया। सभा में मोहनलाल शर्मा, मनमोहन शर्मा, राजवीर सिंह, राकेश पाठक, केशव देव चतुर्वेदी, प्रवीण गौतम, ओमवीर शर्मा, कुश गुप्ता, पवन त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, त्रिलोचन त्यागी, लक्ष्मीकांत त्यागी, अवधेश त्यागी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना