आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवती का पंचायत ने कराया निकाह

 


मुरादाबाद, 25 अप्रैल हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के शरीफ नगर-सुरजन नगर रोड स्थित एक गांव की युवती की बारात लगभग 25 दिन बाद आनी थी। इस युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते गुरुवार की रात इस युवती के घर में प्रेमी घुस आया और प्रेमिका के परिजनों ने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। शनिवार को इसी प्रेमी युगल का पंचायत ने निकाह करा दिया।

ठाकुरद्वारा सर्किल के क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के शरीफ नगर सुरजन नगर रोड स्थित गांव की युवती का अपने ही गांव के युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन इस युवक को प्रेमिका के परिवार के लोग पसंद नहीं था। युवती का एक अन्य युवक से रिश्ता तय कर दिया गया और 25 दिन बाद इस युवती की बारात आनी थी लेकिन गुरुवार की रात उसका प्रेमी घर में घुस आया और परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया, उसकी जमकर पिटाई की गई लेकिन बाद में युवती के जिद पर अड़ जाने पर प्रेमी युगल का पंचायत के बाद शनिवार की दोपहर निकाह कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल