मुरादाबाद रेल मंडल में “एकता का बंधन” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
मुरादाबाद, 23 अगस्त (हि.स.)। उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद ने रविवार काे भाई-बहन के पर्व 'रक्षाबंधन' के उपलक्ष्य में स्काउट हट, मुरादाबाद रेल मंल में “रक्षाबंधन–एकता का बंधन” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने रविवार को बताया कि रविवार काे आयोजित हुई प्रतियोगिता में स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से भाई-बहन के स्नेह एवं प्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव तथा देश के सैनिकों के प्रति सम्मान की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से स्काउट्स एवं गाइड्स में रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ एकता, भाईचारे, सद्भाव और देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं लगन के साथ चित्र बनाए। इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां स्काउट्स एवं गाइड्स में कला प्रतिभा के विकास के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल