पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में जलभराव के कारण सात रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित

 


मुरादाबाद, 23 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सिमालुगुड़ी यार्ड के निकट देहचो रीवर के जलस्तर में वृद्धि के कारण रेलवे ट्रैक पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके फलस्वरूप एसएलजीआर-एनएमटी एवं एसएलजीआर-एसएलएक्स रेलखंडों पर रेल परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इस कारण 07 रेलगाड़ियों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 20503 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 19, 21, 22, 23, 25 एवं 26 जुलाई को डिब्रूगढ़–उत्तर लखीमपुर–रंगापाड़ा नॉर्थ–रंगिया–न्यू बोंगाईगांव मार्ग से संचालित होगी तथा रंगिया स्टेशन पर 10 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20, 24 व 27 जुलाई को डिब्रूगढ़–उत्तर लखीमपुर–रंगापाड़ा नॉर्थ–रंगिया–न्यू बोंगाईगांव मार्ग से संचालित होगी।

सीनियर डीसीएम रेलगाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 20 जुलाई से 27 जुलाई तक डिब्रूगढ़–उत्तर लखीमपुर–रंगापाड़ा नॉर्थ–रंगिया–नलबाड़ी मार्ग से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 जुलाई को परिवर्तित मार्ग रंगिया–रंगापाड़ा नॉर्थ–उत्तर लखीमपुर–डिब्रूगढ़ मार्ग से संचालित होंगी।

रेलगाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 19, 22, 26 जुलाई को परिवर्तित मार्ग रंगिया–रंगापाड़ा नॉर्थ–उत्तर लखीमपुर–डिब्रूगढ़ मार्ग से संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 20504 नईदिल्ली - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 19, 22, 26 जुलाई 2026 को परिवर्तित मार्ग रंगिया–रंगापाड़ा नॉर्थ–उत्तर लखीमपुर–डिब्रूगढ़ मार्ग से संचालित होंगी। रंगिया स्टेशन पर 10 मिनट का अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 24 जुलाई को पूर्णतः निरस्त रहेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल