नर्सिंग विद्यार्थियों ने हीट वेव पर ग्रामीणों को किया जागरूक*
गोरखपुर, 06 मई (हि.स.)। नर्सेज वीक के उपलक्ष्य में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बालापार ग्राम में बुधवार को हीट वेव (लू) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने रोल प्ले के माध्यम से हीट वेव के लक्षण, प्राथमिक उपचार, पर्याप्त जल सेवन, धूप से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी। संकाय सदस्य खुशबू ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय