दशहरा, दुर्गा पूजा के मद्देनजर 21 अक्टूबर तक चलेंगी नौ विशेष ट्रेनें
Oct 14, 2026, 12:05 IST
- बंगाल जम्मू और वाराणसी क्षेत्र के लिए संचालित होगी ट्रेनें
मुरादाबाद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि दशहरा, दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए 21 अक्टूबर तक नौ विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
सीनियर डीसीएम महेश यादव में आगे बताया कि बंगाल क्षेत्र के लिए ट्रेन संख्या 04312, 04311, 04624, 04623, 03437, 03438, जम्मू क्षेत्र के लिए 04604, 04603, 04610, 04609, वाराणसी क्षेत्र के लिए 04209, 04210, 04213, 04214, 04227, 04228, 04221 04222 संचालित होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल