अकुशल से कुशल मजदूरों तक की नई न्यूनतम मजदूरी दरें 01 अप्रैल से लागू

 

झांसी, 27 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश सहित जिलों में श्रमिकों के लिए अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रेणी की नई न्यूनतम मजदूरी दरें निर्धारित कर दी गई हैं। इसकी जानकारी देते हुए उप श्रम आयुक्त किरन मिश्रा ने साेमवार काे बताया कि श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार यह दरें 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।

बताया गया है कि नगर निगम वाले जनपदों (श्रेणी द्वितीय) में अकुशल श्रमिकों के लिए कुल मजदूरी 13,006 रुपये, अर्द्धकुशल के लिए 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,025 रुपये निर्धारित की गई है।

वहीं अन्य जनपदों (श्रेणी तृतीय) में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये, अर्द्धकुशल को 13,590 रुपये और कुशल श्रमिकों को 15,224 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इन दरों में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया