संस्कृत भाषा को व्यवहार में लाने की आवश्यकता : गौरांग साहू
उप्र संस्कृत संस्थान द्वारा “गृहे गृहे संस्कृतम्” योजनान्तर्गत आयोजित हुआ शिविर
मुरादाबाद, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा शिव सुंदरी मोंटेसरी स्कूल कुमार कुंज जीएमडी रोड मुरादाबाद महानगर में शनिवार को “गृहे गृहे संस्कृतम्” योजनान्तर्गत 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के निदेशक गौरांग साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए संस्कृत भाषा का प्रयोग जरूरी है। संस्कृत भाषा को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है।
शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक प्रेमेंद्र कुमार गुप्त व कार्यकारी अध्यक्ष मनीष चौहान के प्रयास से किया गया। शान्ति-मन्त्र प्रशिक्षिका राधा रानी ने कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने बताया कि संस्कृत भाषा हमारे लिए उपयोगी है, हमें इसे अवश्य ही पढ़ना चाहिए । हमारे यहां आयोजित शिविर में संस्थान द्वारा प्रेषित शिक्षिका आचार्या राधा रानी द्वारा इस शिविर के माध्यम से 12 दिन संस्कृत सिखाई गई। संचालन प्रशिक्षिका राधा रानीऺ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक सुशील कुमार, प्रबंध समिति सदस्य राधिका साहू, निमित जायसवाल, लीनू अग्रवाल, नीतू सिक्का सहित समस्त शिक्षक शिक्षार्थी, केंद्राध्यक्ष, अभिभावक सामाजिक संस्कृतानुरागी विद्वज्जन समुपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल