प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर : सूर्य प्रताप शाही

 


देवरिया, 19 जून (हि.स.)। शुक्रवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा और कृषि विभाग के समन्वय से कृषि प्रशिक्षण केंद्र बैतालपुर में आयोजित दाे दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला के आखिरी दिन किसानों ने प्राकृतिक खेती के बारे में जाना। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर, प्राकृतिक खेती से खेती की लागत शून्य होने के साथ किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की खेती को रसायनमुक्त करने का संकल्प लिया है, जिससे भारत की तस्वीर बदलेगी और भारत पुनः सोने की चिड़िया कहलाएगी।

विशिष्ट अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए प्राकृतिक खेती अत्यंत आवश्यक है। सदर विधायक डॉ शलभ मणि ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, जिससे भारत का भविष्य रसायनमुक्त हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि हम सभी को अपने खाने की थाली को जहरमुक्त करने के लिए प्राकृतिक खेती के लिए आगे आना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी से प्राकृतिक खेती करने की अपील किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्राकृतिक खेती पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया। मुख्य रूप से लोक भारती अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र नाथ सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, चैयरमैन सरिता प्रकाश पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, कृष्ण नाथ राय, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह पैना, अम्बिकेश पांडेय, राजेश निषाद, विजय पांडेय, दुष्यन्त राव, उमेश मल्ल, अखिलेश्वर राय, विकास मणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र सिंह सोनू, विजेंदर चौहान, अरुण मिश्र, प्रभुनाथ, रामाश्रय यादव, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल तिवारी, सत्यप्रकाश मणि, गोविंद कुशवाहा, बेलाल शाह उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक