होली पर्व सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति व आपसी विश्वास का प्रतीक : शिवदत्त शुक्ला
--प्रदेश के 17 जिलों में संगठन का हो चुका गठन : प्रदेश अध्यक्ष
प्रयागराज, 02 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त शुक्ला ने होली पर्व पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, यह सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति और आपसी विश्वास का प्रतीक है। जैसे विभिन्न रंग मिलकर एक सुंदर चित्र बनाते हैं, वैसे ही आप सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर राष्ट्रीय परशुराम सेना को सशक्त, संगठित और प्रभावशाली बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि हम गांव-गांव, बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लें। हर जिलाध्यक्ष अपने जिले में, हर पदाधिकारी अपने क्षेत्र में और हर कार्यकर्ता अपने गांव में संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक हमारी उपस्थिति और सक्रियता असली ताकत है। यदि किसी भी कार्यकर्ता, पदाधिकारी या साथी को कोई समस्या, कठिनाई या सुझाव हो, तो वह सीधे प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाए, उस समस्या का शीघ्र निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि संगठन परिवार है, और परिवार में संवाद सबसे बड़ी शक्ति होती है। हम सब एक-दूसरे के साथ खड़े हैं और हर परिस्थिति में साथ रहेंगे।
शिवदत्त शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के 17 जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कृष्ण पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री अमित प्रताप शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी गंगा प्रसाद दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मिश्र हैं। उन्होंने बताया कि भदोही जिलाध्यक्ष रचना चौबे, जौनपुर पप्पू पाण्डेय, आगरा प्रदीप शर्मा, प्रयागराज ओम प्रकाश दूबे, कौशाम्बी सतीश शुक्ला और चित्रकूट जिलाध्यक्ष सुनील द्विवेदी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र