नरेन्द्र भारद्वाज आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित, मथुरा के पत्रकारों में हर्ष

 


मथुरा, 02 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की विजयवाड़ा में आयोजित 03 दिवसीय 11वीं प्लेनरी बैठक में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मथुरा इकाई जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज राष्ट्रीय सचिव के महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित हुए हैं जिससे प्रदेश व मथुरा जनपद के पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। शाहजहांपुर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह भी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार काे नरेन्द्र भारद्वाज ने खुद समाचार प्रतिनिधि से साझा की।

आंध्रप्रदेश राज्य के विजयवाड़ा में आयोजित आइजेयू के 11वें प्लेनरी सत्र का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने किया जिसमें यूनियन से संबद्ध देश भर के 27 राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया। यूनियन के चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार एम ए मजीद ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए नई केंद्रीय कमेटी के निर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से अवगत कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार