संत दादू दयाल मेला के चलते नारायणा स्टेशन पर रुकेंगी चार एक्सप्रेस ट्रेनें
मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि. स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि संत दादू दयालजी मेला को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद मंडल में संचालित चार रेलगाड़ियां को उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेल मंडल के नारायणा स्टेशन पर अस्थाई रूप से 2 मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 19031, 22 से 27 फरवरी तक नारायणा स्टेशन पर रात्रि 9:36 पर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहराव के बाद 9:38 पर चल देगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 19032, 22 से 27 फरवरी तक नारायणा स्टेशन पर सुबह 4:32 पर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहराव के बाद 4:34 पर चल देगी। ट्रेन संख्या 19609, 23 से 26 फरवरी तक नारायणा स्टेशन पर रात्रि 8:32 पर पहुंचेगी और रात्रि 8:34 पर चल देगी ट्रेन संख्या 19610, 23 से 25 फरवरी तक नारायणा स्टेशन पर सुबह 7:22 पर पहुंचेगी और सुबह 7:24 पर चल देगी
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल