त्योहारों के मद्देनजर मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का हाेगा संचालन
Nov 11, 2026, 21:34 IST
मुरादाबाद, 11 नवंबर (हि.स.)। त्योहारों के मद्देनजर मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 और 19 नवंबर को किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार काे बताया कि मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल (05281) 18 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:30 पर चलेगी जो अगले दिन सुबह 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल (05282) आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 7 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 4:50 पर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल