संगीत शिक्षिका मीतू निगम सेवानिवृत्त, 15 वर्षों का सेवाकाल पूर्ण : प्रधानाचार्य
कानपुर, 31 मार्च (हि.स.)। मीतू निगम ने 15 वर्षों के सेवाकाल में विद्यार्थियों को संगीत के माध्यम से मंच और दिशा देने का कार्य किया है। विद्यालय के प्रति उनकी इस ईमानदारी और लगन को लेकर सदैव आभारी रहेगा। यह बातें मंगलवार को प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने कही।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर में आज संगीत शिक्षिका मीतू निगम के सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम किया गया। करीब 15 वर्षों तक विद्यालय में सेवाएं देने के दौरान उन्होंने शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी और विद्यार्थियों को दिए गए प्रशिक्षण का उल्लेख किया गया।
शिक्षिका मीतू निगम ने अपने सेवाकाल में संगीत शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को मंच प्रदान किया। विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उनकी जिम्मेदारी प्रमुख रूप से रही, जहां उन्होंने विद्यार्थियों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया और गतिविधियों का संचालन किया।
इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यालय में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप