लायन्स क्लब के मुदित अग्रवाल बने अध्यक्ष, सौरभ सचिव

 


फर्रुखाबाद, 19 जून (हि.स.)। लायन्स क्लब सिटी की महत्वपूर्ण बैठक में शुक्रवार को संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर शालिनी अग्रवाल व सपना अग्रवाल ने लायन्स के सिद्धांत के बारे में बताया। बैठक में गंभीरता से विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से मुदित टंडन अध्यक्ष व सौरभ अग्रवाल को सचिव को बनाया गया। सभी ने फूल मालाओं से नवनियुक्त अध्यक्ष मुदित टंडन व सचिव तथा अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया समाजसेवी व लायन्स क्लब के पीआरओ संजय गर्ग ने नवीन पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी।

उन्होंने ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष मुदित टंडन व उपाध्यक्ष लायन्स रविन्द्र यादव, डॉ. रवि रस्तोगी, सुधांशु अग्रवाल, जितेन्द्र रस्तोगी बनाये गये।निवर्तमान अध्यक्ष निमिषा गुप्ता, सचिव लायन्य सौरभ अग्रवाल बने। कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता को बनाया गया। संयुक्त सचिव अभिषेक रस्तोगी, वैश्विक नेतृत्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल बने।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar