विकास कार्यों में मुरादाबाद जिले की रैंकिंग में सुधार, मिला 18 वां स्थान

 


- मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 12 नवम्बर (हि.स.)। विकास कार्यों में मुरादाबाद जिले की रैंकिंग में सुधार आया है। सीएम डैशबोर्ड पर अक्टूबर माह की जारी रैंकिंग में मुरादाबाद को 18वां स्थान मिला है। जबकि सितंबर माह में जिला 28वें स्थान पर था। रामपुर टॉप-5 में शामिल है। वहीं प्रदेश में अमरोहा 70वें, बिजनौर 59वें और संभल 22वें स्थान पर है।

विकास कार्यों में मुरादाबाद टॉप-20 में पहुंच गया है। जिले रैंकिंग 18 हो गई है। पिछले महीने मुरादाबाद 28वें स्थान पहुंच गया था। वहीं राजस्व वसूली में प्रदेश में छठवां स्थान मिला है। सितंबर में 32 वां स्थान था। विकास कार्यों में मंडल के बाकी जिले टॉप-20 से बाहर हैं। संभल प्रदेश में 22वें स्थान पर है। अमरोहा प्रदेश के 75 जिलों में 70वें स्थान पर पहुंच गया है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर अक्टूबर माह की रैंकिंग जारी कर दी गई है। विकास कार्यों में मुरादाबाद 18वें और राजस्व में छठवें स्थान पर है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल