स्वास्थ्य रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल अव्वल
मुरादाबाद, 24 जुलाई (हि.स.)। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की जून की स्वास्थ्य रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल ने पूरे प्रदेश के 18 मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान रचा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुरादाबाद मंडल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी देवेंद्र सैनी ने शुक्रवार काे बताया कि मंडल के जिलों की रैंकिंग (कम्पोजिट स्कोर) के अनुसार, मुरादाबाद- रैंक फाेर (स्कोररू 0.68) रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग है। ( मुरादाबाद 59 रैंक से सीधे रैंक 4 पर गया है)। इसके अलावा बिजनौर- रैंक 12 (स्कोररू 0.63), अमरोहा- रैंक 13 (स्कोररू 0.63), रामपुर- रैंक 24 (स्कोररू 0.61), संभल- रैंक 32 (स्कोररू 0.60) है।
इस अभूतपूर्व सफलता के लिए मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह के साथ मुरादाबाद मंडल के अन्य सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीएमयू,बीएमयू टीम को बधाई दी गई है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल