सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव बने मोहनजीत सिंह गंभीर

 


कानपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने शनिवार को मोहनजीत सिंह गंभीर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर सपा कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बधाई देते हुए कहा कि गंभीर को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और प्रदेश स्तर पर अल्पसंख्यक सभा की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हाजी फजल महमूद ने कहा कि मोहनजीत सिंह गंभीर लंबे समय से समाजवादी पार्टी और संगठन के लिए सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलना उनकी मेहनत और संगठन के प्रति सक्रियता का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि गंभीर को संगठन का प्रदेश महासचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। गंभीर के अनुभव और सक्रियता का लाभ अल्पसंख्यक सभा को प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने में मिलेगा।

मोहनजीत सिंह गंभीर ने मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ और क्षेत्रीय स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

मनोनयन पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, परमवीर सिंह गंभीर, सतबीर सिंह कबीर, जसबीर सिंह, रोकी भाटिया, जसवंत सिंह, दलवीदर सिंह और जयदीप सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप