विधायक ने बिरखेरा-मुंडेरा मार्ग एवं पुल का किया भूमि पूजन

 




--नाले में पुल बनने से बचेगा 30 किलोमीटर का चक्कर, हुआ भूमि पूजन

हमीरपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरखेरा में कडोरन नदी पर 417.27 लाख की लागत से बनने वाले रपटे का शुक्रवार को सदर विधायक ने भूमि पूजन कर कार्य को शुभारम्भ किया। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करायेगा।

इस रपटे का निर्माण होने से एक दर्जन गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। रपटा बनने के बाद से सिसोलर कैथी मार्ग से सीधे जुड़ जाएगा। लोगों को इसके बनने से बांदा जनपद जाने में सहूलियत मिलेगी और करीब 30 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर से निजात मिलेगी। सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति के प्रयास से बिरखेरा में कडोरन नदी में रपटे के साथ बिरखेरा से सिसोलर मार्ग तक सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

भूमि पूजन के दौरान ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव, अजय पाल साहू, पूर्व प्रधान बिहारी लाल प्रजापति, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी रिजवान अहमद, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, पंचायत सचिव संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा