खनन अधिकारी ने अवैध ईटभट्टा पर मारा छापा,जेसीबी सीज

 


फर्रुखाबाद, 25 मार्च (हि.स.)। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में चल रहे अवैध ईट भट्टा पर बुधवार को खनन अधिकारी आर सिंह ने छापा मारा। यहां से एक जेसीबी को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया है।

खनन अधिकारी ने ग्राम हरसिंगपुर संतोषपुर में संचालित ईंट भट्ठा श्याम ट्रेडिंग कंपनी में जांच की गई। जाँच में पाया गया कि ईंट भट्ठे स्वामी ने बिना विनियमन शुल्क जमा किये अवैध रूप से भट्ठे का संचालन एवं फुकाई का कार्य करवा रहे है।उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित थाना में तहरीर दिया गया है। साथ ही साथ भट्टे पर माैजूद जेसीबी काे भी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि जेसीबी को सीज कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर ईट भट्टा संचालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar