मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस
कानपुर, 02 अगस्त (हि.स.)। महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव में देर रात एक अधेड़ ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान बंबुरिहा निवासी राकेश कुमार कुरील (52) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने रात के समय में घर में पंखे से कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया
प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि राकेश कुमार पिछले दो-तीन दिनों से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा, दो बेटे अमन और प्रशांत तथा बेटी नेहा को छोड़ गए हैं।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजपुर थाना के कार्यवाहक प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप