राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने शरद पूर्णिमा एवं महर्षि बाल्मीकि जयंती पर की महाआरती
मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा को होने वाली महाआरती के अंतर्गत शरद पूर्णिमा एवं महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को कटघर रेलवे स्टेशन के पास अटल घाट पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं रामगंगा मैया की भव्य महाआरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तौगी ने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों के प्रति हिंदू समाज की गहरी आस्था श्रद्धा और विश्वास हैं। देश भर में लोग नदियों के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान दान और दीपदान कर धर्म लाभ कमाते हैं। रामगंगा के घाटों का हो सौंदर्यकरण किया जाए।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंदन गिरी महाराज, साध्वी राघवेंद्रदेवी जी महाराज, महेंद्र सिंह बब्बू,पंडित विनोद शर्मा, पुजारी महेंद्र पंडित पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित विनीत शर्मा, पंडित सतीश खंडूरी, पंडित रमेश चंद शर्मा, श्याम शुक्ला, नितिन दुबे, राजेश त्रिपाठी, काव्य सौरव, पुजारी भारत, कैलाश भटनागर, कैलाश रस्तोगी, राकेश अत्रि, आराधना अग्रवाल, वंदना शर्मा, सुमन रूहेला, सुनीता रानी, शकुंतला शर्मा, कुसुम देवी आदि उपस्थित रहे ।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल