ट्रक ड्राइवर का पेड़ पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 


देवरिया, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा नकछेद टोला में रविवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

सुरौली थाना प्रभारी थानेदार राय ने बताया कि सुरौली क्षेत्र के जोकहा नकछेद टोला के रहने वाले सोनू यादव (34) का शव पेड़ पर गमछा के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध परिवार से पूछताछ की। परिजनों से पता चला कि सोनू यादव पेशे से ट्रक चालक और अक्सर बाहर रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव घर के पास फंदे से लटका मिला। घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक