शादी से मना करने पर युवक ने जहर खा कर दी जान
फर्रुखाबाद , 28 मार्च (हि.स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के शादी करने से मना करने पर एक युवक ने शनिवार को जहर खा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर निवासी बसंत लाल गंगवार के 26 वर्षीय बेटे हरिओम ने शनिवार दोपहर के समय घर में ही जहर खा लिया। परिजन हरिओम को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण वहां से हरिओम को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि हरिओम का कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में विवाह तय हुआ था। जब मंगेतर को पता चला कि हरिओम कोई काम न करके नशा करता है तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। शादी टूट जाने के गम में हरिओम काफी आहत हो गया और उसने जहर खाकर जान दे दी है। वह अपने घर का इकलौता लड़का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar