विहान आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर, श्रमिकों काे दी गईं योजनाओं की जानकारी

 


बहराइच, 01 मई (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विहान आवासीय बालिका विद्यालय हुज़ूरपुर रोड बहराइच में चिकित्सा शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए उप श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। साथ ही नवीन श्रम संहिताओं तथा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जबकि विहान विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह, राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के अध्यक्ष राकेश सनातनी सहित गणमान्य व संभ्रान्तजन, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ, छात्राएं व उनके अभिभावक तथा श्रमिकगण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA