मथुरा रिफाइनरी ने जरूरतमन्द बच्चों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी
मथुरा, 15 अप्रैल(हि.स.)। रिफाइनरी नगर स्थित एम्प्लॉईस क्लब में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम की शुरूआत मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने आस- पास के स्कूलों के ज़रूरतमन्द बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामाग्री का वितरण किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि डॉ अंबेडकर के नेतृत्व में भारत को एक मजबूत संविधान मिला जिसने हमें न सिर्फ अधिकार दिये बल्कि हमारे कर्तव्यों को भी परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश से कई कु-प्रथाओं को मिटाने में योगदान दिया और जरूरतमंदों और महिलाओं के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन एक मिसाल है और हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार